सूडान: गर्मी से बचने के लिए फ्रिज के अंदर बैठे 3 युवकों की मौत
खार्तूम। सूडान के खार्तूम शहर में गर्मी से निजात पाने के लिए एक रेफ्रिजरेटर के अंदर बैठे तीन युवकों की मौत हो गई। वहां रेफ्रिजरेटर के अंदर बैठने के लिए प्रति घंटे 2 डॉलर का वसूले जाते हैं।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक इस शहर में कुछ स्थानीय व्यावसायी ने गर्मी से निजात पाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बड़े-बड़े फ्रिज अपनी दुकानों में लगा रखे हैं। यहां भयंकर गर्मी से निजात पाने के लिए लोग इनके अंदर जाकर बैठ जाते हैं।
पोर्ट सूडान के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि इस सप्ताह लू लगने से कम से कम 13 लोग गर्मी से बीमार हुए हैं। सूडान में अगस्त का महीना सबसे अधिक गर्मी वाला होता है।












Click it and Unblock the Notifications