मानसून सत्र में बढ़े 2 दिन
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की अवधि दो दिन बढ़ा दी गई है और अब यह मंगलवार को समाप्त होगा। इसकी आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को हुई। मानसून सत्र इस सप्ताह समाप्त होने वाले वाला था लेकिन करीब 40 घंटे की कार्यवाही बाधित होने और कुछ विधायी कार्य लंबित रहने से उसमें दो दिन की वृद्धि की गई है।
लोकसभा सचिवालय से जारी एक बयान में कहा गया, "सरकार के कार्य के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध कराने के लिए लोकसभा की कार्यवाही बिना प्रश्नकाल के 30 और 31 अगस्त को चलेगी।"
राज्यसभा ने पहले ही दो दिन अतिरिक्त कार्यवाही चलाने का फैसला किया है क्योंकि महत्वपूर्ण नागरिक परमाणु दायित्व विधेयक सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयक ऊपरी सदन से पारित होने बाकी हैं। राज्यसभा में भी दो अतिरिक्त दिनों में प्रश्नकाल नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications