खदान में फंसे खनिकों का वीडियो
चिली में एक खदान में फंसे 33 खनिक एक वीडियो में अच्छी हालत में दिख रहे हैं. ये वीडियो खान में बनाए एक छोटे से छेद में उतारे गए कैमरे से तैयार किया गया है.
ये खनिक पांच अगस्त से गहरी खान में फंसे हुए हैं लेकिन गत रविवार को ही पता चला है कि वे जीवित हैं.
इस वीडियो में दिख रहे खनिकों की दाढ़ियां बढ़ी हुईं हैं और वे बिना कमीज़ के हैं. वे कमज़ोर भी लग रहे हैं लेकिन चिली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि खनिकों की सेहत ठीक-ठाक है.
ये खनिक पांच अगस्त से गहरी खान में फंसे हुए हैं लेकिन गत रविवार को ही पता चला है कि वे जीवित हैं.
इन्हें खान से बाहर निकालने में क़रीब चार महीने लग सकते हैं.
खनिकों को बचाने के लिए क़रीब 700 मीटर गहरा छेद किया जा रहा है ताकि उन्हें एक ‘शाफ़्ट’ के सहारे बाहर निकाला जा सके.
वीडियो में एक खनिक ने अपनी हालात पर कहा, “हमने यहां सारी व्यवस्था कर ली है, यहां हम मंनोरंजन करते हैं, रोज़ मिलकर बैठते हैं, योजनाएं बनाते हैं और प्रार्थना करते हैं. ”
वीडियो में अन्य खनिक भी हाथ हिलाते हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं. एक दीवार में एक अलमारी भी दिख रही है जिसमें दवाइयां रखी हुईं हैं.
पैंतालीस मिनट के इस वीडियो का एक छोटा अंश चिली में टीवी पर भी दिखाया गया है.












Click it and Unblock the Notifications