डॉक्टर्स के लिए भी अनोखा है 22 किलो का ट्यूमर!
लंदन। अर्जेटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के एक अस्पताल में चिकित्सकों ने ऑपरेशन के जरिए एक 54 वर्षीय महिला के शरीर से 22 किलो का ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की। ट्यूमर महिला के शरीर में पिछले 18 महीनों से था।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली मेल' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्यूनस आयर्स के नजदीक स्थित एक अस्पताल में चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला के शरीर से ट्यूमर को निकाला गया। डॉक्टर्स का मानना है कि यह दुनिया के सबसे बड़े और घातक ट्यूमर्स में से एक था, जिसे हटाने में सफलता मिली है। आम तौर इस तरह के घातक ट्यूमर का वजन दो से तीन किलो तक होता है।
डॉक्टर ऑस्कर लोपेज ने कहा,"मैं पिछले 34 साल से इस पेशे से जुड़ा हुआ हूं, लेकिन इस तरह का मामला कभी सामने नहीं आया। चिकित्सा साहित्य में हमने पढ़ा है कि अधिक से अधिक 4.3 किलो का ट्यूमर होता है। इससे अधिक वजन के ट्यूमर का मैने कभी सुना भी नहीं था।"












Click it and Unblock the Notifications