सालों से इकट्ठा किये 1 युआन के नोटों से खरीदी कार

बीजिंग। चीन में एक आदमी ने बरसों से इकट्ठे किए एक युआन के नोटों के बंडलों से 1 लाख युआन (14,700 डॉलर) कीमत की एक कार खरीदी है। बीबीसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि झाओ नाम का यह आदमी एक व्यवसायी है। जब उसने शानडांग प्रांत के झिनिंग में कार डीलरशिप के जरिए कार खरीदी तो उसने वहां नोटों के बंडल दिए, जिनमें एक भी नोट एक युआन से ज्यादा का नहीं था।

डीलरशिप के एक क्लर्क के मुताबिक इन नोटों की गिनती के लिए अतिरिक्त कर्मचारी रखने पड़े थे। झाओ को अपने मुद्रण व्यवसाय में उसके पास आने वाले ग्राहकों से ये नोट मिले थे। उन्होंने बताया कि इन नोटों के जरिए कार खरीदने के लिए डीलरशिप मिलना आसान नहीं था और उन्हें इसके लिए काफी मशक्कत करना पड़ी।

उन्होंने बताया कि इस डीलरशिप के प्रबंधक द्वारा इस नकद राशि को लेने के प्रति स्वीकृति दिए जाने के बाद ही उनके लिए इन नोटों से कार खरीदना संभव हो सका। कई घंटों तक गिनती करने के बाद डीलरशिप के कर्मचारियों ने इस बात की पुष्टि की कि झाओ ने सही राशि दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+