चीन में रनवे से फिसला विमान
बीजिंग।
चीन में बुधवार को एक और विमान उतरते समय रनवे से फिसल गया। अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। चीन में मंगलवार को हुए इसी तरह के एक अन्य विमान हादसे में 42 लोगों की मौत हो गई थी और 54 लोग घायल हो गए थे। id="toptextpromo">अधिकारियों
के मुताबिक तियानजिन एयरलाइंस का विमान नैनिंग शहर के वूयु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को रनवे से फिसल गया। इस हादसे में रनवे की कई लाइटें क्षतिग्रस्त हुई हैं लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही विमान को नुकसान पहुंचा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इस
दुर्घटना के बाद हवाई यातायात थोड़े समय के लिए बाधित हुआ और हवाई अड्डे को एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।गौरतलब है कि इसी तरह का एक विमान हादसा मंगलवार को हेलांगजियांग प्रांत के इचून शहर में हुआ था जिसमें 42 लोग मारे गए और 54 लोग घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications