राहुल की हरियाणा के युवाओं से राजनीति में आने की अपील

कुरुक्षेत्र स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा करनाल स्थित राष्ट्रीय दुग्ध अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) में राहुल एवं छात्रों के बीच बातचीत सहज ढंग से हो सके इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

मीडिया कर्मियों का इस वार्ता स्थल पर प्रवेश वर्जित था और उन्हें कांग्रेस के युवा नेता के साथ बातचीत की अनुमति नहीं थी।

राहुल ने नवयुवकों से राजनीति में आने का आग्रह किया।

एनडीआरआई में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैं आज के युवाओं से भारतीय राजनीति में आने की अपील करता हूं। यदि वे समाज में बदलाव लाना या स्वच्छ व्यवस्था चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए पहल करनी होगी। हम देश के संपूर्ण विकास में युवाशक्ति का उपयोग करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी में विकास देश की प्रगति में महती भूमिका निभाएगा।"

गौरतलब है कि भारी भीड़ उमड़ने के चलते बातचीत स्थल पर कई छात्रों को जाने की अनुमति नहीं मिली, जिससे वे निराश नजर आए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+