मधुसूदन केला रिलायंस कैपिटल के मुख्य निवेश रणनीतिकार नियुक्त
मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह का एक हिस्सा, रिलायंस कैपिटल ने शुक्रवार को मधुसूदन केला को कंपनी के मुख्य निवेश रणनीतिकार के रूप में नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
केला फिलहाल रिलायंस म्यूचुअल फंड (आरएमएफ) में शेयरों के प्रमुख हैं। वह 21 सितंबर को अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
रिलायंस कैपिटल के सीईओ साम घोष ने कहा, "मधु पिछले 10 वर्षो से हमारे म्यूचुअल फंड कारोबार की वृद्धि में एक प्रेरक बल रहे हैं और इस उद्योग में हमें अग्रणी बनाने वाले दल के सदस्य रहे हैं। उनके पिछले कार्यो को और बाजार के प्रति उनकी समझ को देखते हुए हम अपने कारोबार के संपूर्ण पहलू में उनके योगदान की उम्मीद करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications