लालू, राबड़ी ने दी इफ्तार पार्टी
विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पूर्व इस इफ्तार पार्टी में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित किसी मंत्री ने भाग नहीं लिया। कांग्रेस का कोई बड़ा नेता भी इस पार्टी में शरीक नहीं हुआ।
इस पार्टी में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत राजद के कई नेता और कार्यकर्ता शमिल हुए। पार्टी में आए लोगों का लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने स्वागत किया।
राजद के एक नेता के अनुसार इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए राज्य के लगभग सभी राजनीतिक दलों के नेताओं और बुद्घिजीवियों को आमंत्रण भेजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications