मदनी के हृदय की हुई जांच, अन्य जांचों की सलाह
सरकार द्वारा संपोषित जयदेव हृदय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के चिकित्सकों ने बताया कि जांच में उन्हें सामान्य पाया गया है, लेकिन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में और भी जांच कराने की सलाह दी गई है।
मदनी बेंगलुरू में 2008 में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में कथित संलिप्तता को लेकर आरोपित 32 आरोपपियों में से एक है। बताया गया है कि वह कई बीमारियों से ग्रस्त हैं। इस समय वह ह्वील चेयर पर है।
पीडीपी नेता ने यहां दंडाधिकारी की अदालत में गत गुरुवार को कहा था कि पुलिस हिरासत के दौरान उनके स्वास्थ्य का अच्छी तरह ध्यान नहीं रखा गया।
उल्लेखनीय है कि 2008 में हुए विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई थी तथा अन्य 15 लोग घायल हो गए थे। मदनी इस मामले के 31वें आरोपी हैं।
कर्नाटक पुलिस की टीम ने मदनी को केरल के कोल्लम जिले के अनवारसरी से 17 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उन्हें गत गुरुवार तक पुलिस हिरासत में रखा गया था। अब उन्हें सात सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications