पर्यटन को बढ़ावा देने पर खर्च होंगे 275 करोड़ रुपये
लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि इस राशि में से करीब 68 करोड़ रुपये विदेशों में भारत के पर्यटन क्षेत्रों के प्रचार-प्रसार के लिए खर्च किए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में यह राशि 165 करोड़ रुपये थी और वर्ष 2008 में इस क्षेत्र में 220 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। वहीं वर्ष 2009 में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 240 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
शैलजा ने कहा, "अतुल्य भारत (इनक्रेडिबल इंडिया) ब्रांड लाइन के अंतर्गत प्रचार अभियान शुरू किये जाने के बाद भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या 2.38 लाख से बढ़कर 5.11 लाख हो गई है।"
उन्होंने कहा कि देश में विदेशी पर्यटकों से होने वाली आय 15,064 करोड़ रुपये से बढ़कर 54,960 करोड़ रुपये हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications