चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल (लीड-1)
एचएएल ने जारी एक बयान में बताया कि 'एचएएल रोटरी विंग अकादमी' में प्रशिक्षण के दौरान सेवानिवृत्त कमांडर रोज ऐस्से हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे और साथ में भारतीय सेना के कैप्टन विरेंद्र सिंह थे।
बयान में कहा गया है, "हेलीकॉप्टर उड़ान के समय ही लड़खड़ाने लगा था और उड़ते ही जमीन पर गिर पड़ा। जिससे हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया।"
दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज एचएएल के अस्पताल में चल रहा है।
बयान में बताया गया है कि इस घटना के बारे में नागरिक उड्यन महानिदेशालय (डीजीसीए) को बता दिया गया है, जो इस मामले की जांच करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications