3 चीनी सैन्य अधिकारियों को वीजा से इंकार!
नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। एक भारतीय सैन्य अधिकारी को चीन द्वारा वीजा देने से इंकार किए जाने के बाद तीन चीनी सैन्य अधिकारियों को भारतीय वीजा देने से इंकार कर दिया गया।
चीन ने भारतीय सैन्य अधिकारी को यह कहते हुए वीजा से इंकार कर दिया कि चूंकि जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र सैन्य अधिकारी के नियंत्रण में है, इसलिए उसे वीजा देना अनुचित होगा।
सूत्रों ने कहा, "दो चीनी सैन्य अधिकारी पंचमढ़ी का दौरा करने वाले थे और एक कर्नल राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) का दौरा करने वाला था। तीनों को वीजा से इंकार कर दिया गया।"
सूत्रों ने कहा कि चीन को लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस.जसवाल के दौरे के लिए प्रस्ताव जुलाई में ही दिया गया था। जसवाल संवेदनशील उत्तरी कमान के प्रमुख हैं, जिसके ऊपर चीन और पाकिस्तान से लगी सीमा की रखवाली की जिम्मेदारी है।
सूत्रों ने कहा कि चीन ने उसके बाद कहा कि जसवाल को वीजा देना कठिन होगा, क्योंकि वह उस इलाके में तैनात हैं, जो कठिन है।
सूत्रों ने कहा, "हम मुद्दे के हल के लिए चीन के साथ स्पष्ट बातचीत करना चाहते हैं और तब तक चीन के साथ कोई सैन्य संबंध नहीं होगा।"
यहीं पर रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने अलग बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जसवाल का दौरा रद्द होने से सैन्य संबंध तोड़ने का प्रश्न नहीं उठता।
एंटनी ने हैदराबाद में संवाददाताओं को बताया, "समय-समय पर समस्याएं आती रहती हैं, लेकिन उनसे व्यापक रुख नहीं प्रभावित होगा।"
सूत्रों ने कहा, "हम सभी मुद्दों का एक निष्पक्ष समाधान चाहते हैं। उस मुद्दे का भी, जिसमें चीन जम्मू एवं कश्मीर तथा अरूणाचल प्रदेश के निवासियों को नत्थी किया हुआ वीजा देता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications