मानव तस्करी के संदेह में 2 युवकों को मार डाला
रांची, 27 अगस्त (आईएएनएस)। झारखण्ड के खूंटी जिले में शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने संदिग्ध रूप से मानव तस्करी में शामिल दो युवकों को पीट-पीट कर डाला।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दोनों युवक गांव की लड़कियों को पैसे की खातिर बाहर भेजा करते थे।"
घटना राजधानी रांची से 70 किलोमीटर दूर मुरहू पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications