बंगाल में नक्सलियों ने परिवार के 3 की हत्या की
झारग्राम जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, "हमें सूचना मिली कि कोलाबोनी के जंगल में तीन अज्ञात लोगों के शव पड़े हुए हैं।"
उन्होंने बताया, "शव बरामद कर लिए गए और बाद में उनकी पहचान झारग्राम उपमंडल के कोलाबोनी क्षेत्र स्थित बागझापा निवासी गोपाल मंत्री, उसका बेटा राजीब और भतीजा तपन के रूप में की गई।"
त्रिपाठी ने कहा, "क्षेत्र से नक्सलियों के पोस्टर भी बरामद किए गए, जिसमें लिखा था कि पुलिस की मुखबिरी करने के चलते जन अदालत ने तीनों को यह बड़ी सजा दी है।"
पुलिस ने बताया कि पहले तीनों को बेरहमी से पीटा गया, फिर काफी नजदीक से उन पर तीर चलाए गए।
बागझापा के ग्रामीणों ने कहा कि गुरुवार की रात नक्सलियों के एक सशस्त्र गिरोह ने गांव पर हमला किया और कुछ लोगों को घसीटते हुए ले गए, जिनमें मंत्री परिवार के सदस्य भी शामिल थे।
उन्होंने बताया कि अन्य ग्रामीणों को मार-पीटकर छोड़ दिया गया, जबकि मंत्री परिवार के सदस्यों को निकटवर्ती चकुआ गांव स्थित नक्सलियों की जन अदालत में ले जाया गया।
उल्लेखनीय है कि नक्सली राज्य के तीन पश्चिमी जिले- पश्चिमी मिदनापुर, बांकुड़ा और पुरुलिया में सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications