बिहार में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल स्थगित (लीड-1)
राज्य के परिवहन मंत्री रामांनद प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की मांगों पर सरकार विचार कर रही है। इस दौरान रमजान तथा हिन्दुओं के कई पर्व होने तथा हड़ताल के कारण लोगों को परेशानियों को देखते हुए ट्रांसपोर्टरों से हड़ताल स्थगित करने का आग्रह किया गया था।
इधर, बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि मंत्री के आश्वासन के बाद 17 सितंबर तक के लिए हड़ताल स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो 17 सितंबर के बाद पुन: हड़ताल प्रारंभ की जाएगी।
गौरतलब है कि हड़ताल तुड़वाने को लेकर गुरुवार को भी परिवहन मंत्री और ट्रांसपोर्टरों के बीच एक बैठक हुई थी परंतु उसमें कोई नतीजा नहीं निकला था।
उल्लेखनीय है कि ओवर लोडिंग रोकने के लिए सरकार द्वारा प्रारंभ की गई डैमेज टू प्रोपर्टी एक्ट के विरोध में बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार की रात से राज्य के टांसपोर्टर हड़ताल पर चले गए थे। इस कारण ट्रकों तथा बसों का परिचालन राज्य भर में लगभग ठप्प हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications