सपा नेता की मौत के मामले में थाना प्रभारी नामजद
जालौन जिले में सपा की नगर इकाई के सचिव राम नरेश यादव (48) की कोतवाली (शहर) में गुरुवार देर रात पुलिसकर्मियों की पिटाई से मौत हो गई।
यादव के परिजनों का कहना है कि यादव किसी काम के सिलसिले में गुरुवार रात कोतवाली गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी कोतवाल (थाना प्रभारी) लल्लूराम दिवाकर से बहस हो गई, जिसके बाद कोतवाल और सिपाहियों ने उन्हें इस कदर पीटा कि उनकी मौत हो गई।
जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।
शंकर ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर आज कोतवाल लल्लू राम दिवाकर के खिलाफ नामजद व दो अन्य अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके घटना की विवेचना की जा रही है।
उधर सपा के जिलाध्यक्ष चौधरी विष्णु पाल ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications