110 अरब डॉलर का हो जाएगा ऑटो उपकरण उद्योग
भारतीय ऑटोमोबाइल्स उपकरण निर्माता संगठन (एसीएमए) के अध्यक्ष जयंत डाबर ने गुरुवार को कहा, "देश में वाहनों की बढ़ती मांग के चलते ऑटोमोबाइल्स उपकरण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। वर्ष 2020 तक यह उद्योग बढ़कर 110 अरब डॉलर का होने की उम्मीद है फिलहाल यह 26 अरब डॉलर का है।"
एसीएमए और अर्नेस्ट एण्ड यंग द्वारा संयुक्त रूप से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक वर्ष 2015 तक देश में पचास लाख वाहनों का उत्पादन होगा और वर्ष 2020 तक यह बढ़कर 90 लाख हो जाएगा। वाणिज्यिक वाहनों का उत्पादन 2015 तक 14 लाख और 2020 तक 22 लाख हो जाएगा।
अध्ययन में कहा गया कि वर्ष 2020 तक जीडीपी में इस उद्योग का हिस्सा मौजूदा 2.1 प्रतिशत के स्तर से बढ़कर 3.6 प्रतिशत हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications