ब्लैकबेरी गतिरोध 31 अगस्त तक खत्म होने की उम्मीद
दूरसंचार राज्यमंत्री सचिन पायलट ने ई-गवर्नेस पर आयोजित एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "बातचीत चल रही है। हम सेवाएं बंद नहीं करने जा रहे।"
आरआईएम के अधिकारियों ने गृह और दूरसंचार मंत्रालय के अधिकारियों से गुरुवार को कूटबद्ध संदेशों तक पहुंच के मुद्दे पर बातचीत शुरू की थी।
पायलट ने कहा कि यह बातचीत कुछ दिन और चलेगी और मुझे उम्मीद है कि इसका कुछ समाधान निकल आएगा।
भारत ने ब्लैकबेरी को अपने कूटबद्ध संदेशों तक सुरक्षा एजेंसियों की पहुंच उपलब्ध कराने के लिए 31 अगस्त तक की समय सीमा तय की है।
पायलट ने कहा, "मेरा मानना है कि कुछ अन्य देशों में इस तरह की चिंताओं का समाधान हुआ है। मुझे लगता है कि जहां तक प्रौद्योगिकी का प्रश्न है भारत सरकार कोई जोखिम नहीं लेगी।"
वहीं आरआईएम ने कहा है कि कूटबद्ध संदेशों तक पहुंच के लिए उसके पास कोई दूसरा रास्ता अथवा 'मास्टर की' नहीं है। कंपनी ने कहा कि उसके पास उपभोक्ताओं को संदेशों को सामान्य भाषा में परिवर्तित करने का कोई गुप्त तरीका नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications