श्रीलंकाई महिला के शरीर से 18 कीलें निकाली गईं
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सऊदी अरब में पांच महीनों के दौरान एल. टी. अरियावती के हाथों, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में 24 कीलें ठोंकी गई थीं।
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को अरियावती के श्रीलंका लौटने के बाद उसकी सर्जरी की गई, लेकिन सर्जन उसके शरीर से छह और कीलें निकालने में असफल रहे। इससे अरियावती के जीवन को खतरा बना हुआ है।
अरियावती ने बताया कि उसका मालिक उससे बहुत अधिक काम करता था और थोड़ा आराम करने पर उसे दंडित करता था।
अरियावती ने कहा, "जब मैं लगातार काम करने के बाद थक जाती थी और काम करने से इंकार करती तो वे मुझे मारने की धमकी देते थे और मेरे शरीर में कील ठोक देते थे।"
श्रीलंकाई सरकार ने कहा है की पुलिस के पास दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
श्रीलंकाई नागरिकों को विदेशों में रोजगार मुहैया कराने वाली एजेंसी 'विदेश रोजगार ब्यूरो' मामले का जायजा लेने के बाद इससे सऊदी अरब प्रशासन को अवगत करा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications