पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में बाढ़
इसके बाद प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वालों लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
दार्जीलिंग जिले में सिलीगुड़ी उपमंडल के कई इलाकों में गुरुवार से हो रही भारी बारिश के कारण पानी भर गया है।
सिलीगुड़ी उपमंडल के नक्सलबाड़ी, रंगपानी और नयाबस्ती इलाकों में बाढ़ आ गई है। इस इलाके के लोग जल निकासी की व्यवस्था खराब होने के कारण विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने की वजह से नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
जलपाईगुड़ी शहर के निचले इलाकों में भी 'रेड सिग्नल' घोषित किया गया है।
इधर, मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में शनिवार तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जाहिर की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications