पाकिस्तान बाढ़ : मदद के लिए करोड़ों डॉलर जुटाए गए
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि संगठन 'यूएई रेड क्रिसेंट अथॉरिटी'(आरसीए) ने तीन दिन के एक टेलीविजन कार्यक्रम के माध्यम से यह धन जुटाया है।
लोगों ने दान की राशि मोबाइल संदेश के जरिए या आरसीए की शाखाओं को दी। कार्यक्रम के पहले ही दिन 2.5 करोड़ दिरहम एकत्रित हुए।
इधर, पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए नाव, तम्बू, कंबल, जनेरेटर, दवाइयां और भोजन की तत्काल जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications