बैंकाक हवाई अड्डे पर शावक बरामद
बीबीसी ने वन्यजीव व्यापार नेटवर्क और यातायात की निगरानी करने वाले एक अधिकारी के हवाले से बताया कि थाई महिला एक भारी भरकम बैग को लेकर ईरान जाने के लिए उड़ान में सवार होने वाली थी, लेकिन बैग भारी होने की वजह से हवाई अड्डा कर्मचारियों को आशंका हुई।
रिपोर्ट में बताया गया कि हवाई अड्डे के कर्मचारियों को बैग के एक्स-रे जांच के दौरान एक असली जानवर जैसी छवि को देख संदेह हुआ। घटना के बाद तुरंत वन्यजीव अधिकारियों को बुलाया गया। बैग से एक बेहोशी की हालत में बाघ के शावक को बरामद किया गया।
अधिकारियों ने शावक को एक बचाव केंद्र में भेज दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications