आस्ट्रेलिया में महिला पर हमला, 'भारतीय' की तलाश
समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' ने खबर दी है कि 29 वर्षीया पीड़िता की होटल स्पेंसर में हमलावरों से मुलाकात हुई थी। ये 'भारतीय या उपमहाद्वीपीय नस्ल' जैसे दिखने वाले दो आदमी 21 अगस्त को होटल पहुंचने के बाद उस महिला से मिले थे।
होटल में उनके साथ शराब पीने के बाद वह महिला उन व्यक्तियों के साथ पश्चिमी मेलबर्न में स्थित एक घर में पहुंची। उसे एक कमरे में ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़खानी की।
महिला ने जब उस व्यक्ति की इस हरकत का विरोध किया तो उसके सिर पर कई बार प्रहार किए गए। इस मामले में घर में मौजूद दूसरे व्यक्ति ने उस महिला की मदद की और उसे बचाकर घर से बाहर लाया।
महिला ने इस मामले की जानकारी सदर्न क्रॉस पुलिस स्टेशन में दी। इसके बाद पुलिस उन दो लोगों की तलाश में जुट गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications