चीन के दूत ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात की
सूत्रों के मुताबिक झांग ने विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं।
झेंग मीडिया में आई उन खबरों के बाद साउथ ब्लॉक गए, जिनमें कहा गया था कि सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी. एस. जसवाल को चीन ने वीजा देने से इंकार कर दिया है क्योंकि जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र उनके नियंत्रण में है।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि जसवाल का दौरा 'कुछ कारणों से' नहीं हो पाया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा, "हम चीन के साथ आदान-प्रदान को महत्वपूर्ण मानते हैं, दोनों देशों को एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशील बनने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications