युवती से छेड़छाड़ के आरोप में थाना प्रभारी निलंबित
मंडला (मप्र), 27 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जनजातीय वर्ग की एक युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिछिया थाने के प्रभारी गंगा दुबे पर मानेगांव की जनजातीय वर्ग की युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
युवती का आरेाप है कि थाना प्रभारी ने उसे थाने बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया।
मंडला के पुलिस अधीक्षक के.के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications