शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 228 अंक गिरा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 227.94 अंक (-1.25 प्रतिशत) गिरकर 17,998.41 अंक पर बंद हुआ वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 69.20 अंक (-1.2 प्रतिशत) गिरकर 5,408.70 अंक पर बंद हुआ।
दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,248.36 अंक का उच्च और 17,944.41 अंक का निम्न स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने 5,495.20 अंक के उच्च और 5,391.95 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 73.23 अंक (-0.95 प्रतिशत) गिरकर 7,634.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 126.76 अंक (-1.30 प्रतिशत) गिरकर 9,640.95 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में तेल एवं गैस सेक्टर सूचकांक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टरों में गिरावट का रुख रहा। तेल एवं गैस सेक्टर सूचकांक में 0.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
रियल्टी (-2.67 प्रतिशत), बैंकिंग (-2.07 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (-1.84 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। वहीं प्रौद्योगिकी (-1.54 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-1.26 प्रतिशत) और ऊर्जा सूचकांक (-1.19 प्रतिशत) में गिरावट दर्ज की गई।
ओएनजीसी (2.87 प्रतिशत), टाटा स्टील (1.65 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशन (0.41 प्रतिशत) और एसीसी (0.29 प्रतिशत) सेंसेक्स में तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे।
डीएलएफ (-3.30 प्रतिशत), हीरो होंडा (-3.18 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई बैंक (-2.84 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। इसके अलावा टाटा पावर (-2.55 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (-2.40 प्रतिशत) और जिंदल स्टील (-2.38 प्रतिशत) भी गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई पर 889 कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए वहीं 2,074 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए वहीं 96 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications