रूसी जहाज लापटेव सागर में डूबा, कैप्टन को बचाया गया
समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' ने रूस के सुदूर पूर्व आपात स्थिति मंत्रालय के हवाले से बताया है कि हादसा लापटेव सागर में व्लादिवोस्तक से 20 नॉटिकल मील की दूरी पर सुबह 4.40 बजे हुआ।
हादसे के तत्काल बाद चालक दल के सदस्यों ने पास में स्थित एक टैंकर से सहायता मांगी, जिसके बाद 14 लोगों में से तीन को बचा लिया गया। बचाए गए सदस्यों में जहाज का कैप्टन और दो नाविक शामिल हैं।
रूसी बचाव दल लापता हुए 11 नाविकों की तलाश कर रहे हैं। इस बचाव कार्य में एमआई-8 के दो हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। बचाव कार्य के लिए एक सर्वेक्षण जहाज और एक टगबोट को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications