'ब्रिटेन में रिहाई के बाद हमले कर सकते हैं मुसलमान कैदी'

समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' की वेबसाइट पर जारी रक्षा विशेषज्ञों की रिपोर्ट में इस खतरे के प्रति चेतावनी जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले पांच या 10 वर्ष के भीतर जेल से रिहा होने वाले कैदियों में से आत्मघाती हमलावरों या जेहादियों पर निगाह रखना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

'रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट स्टडी' ने शुक्रवार को इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया। रिपोर्ट में संभावना व्यक्त की गई है कि रिहा होने के बाद ये कैदी आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़कर 9/11 या लंदन के 7/7 जैसे हमले को दोहरा सकते हैं।

रिपोर्ट में चेतावनी जारी करते हुए लिखा गया है, "कदाचिद् लगभग 800 संभावित हिसक तत्व जो पहले आतंकवाद जैसे आरोपों के दोषी नहीं रहे हैं, अगले पांच से 10 साल के बीच आम लोगों के बीच पहुंच जाएंगे।"

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इनमें से कई लोगों को हाल ही में आतंकवाद-निरोधी अभियान के तहत पकड़ा गया है। इनमें से जो किसी गंभीर अपराध के दोषी नहीं हैं वे शीघ्र रिहा हो जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+