पड़ोसी को अनोखे ढंग से सिखाया सबक
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक एंड्रयू निकलिन नाम के व्यक्ति की पड़ोस में रहने वाली कैथरीन फारेल का कुत्ता रात भर जोर-जोर से भौंका करता था। इससे निकलिन की नींद हराम हो जाया करती थी।
इससे त्रस्त होकर उनसे एक दिन अपनी पड़ोसी के कुत्ते के भौंकने की आवाज रिकार्ड की और सुबह होते ही उसे पड़ोसी को तेज ध्वनि में सुनाया।
निकलिन ने कैथरीन के बस्टर नस्ल के कुत्ते के भौंकने की आवाज की एक सीडी बनाई और स्पीकर के जरिए कैथरीन को सुनाया।
यही नहीं, निकलिन ने कैथरीन के घर की चारदिवारी में लगाए गए बाड़ को जोर-जोर से पीटा, उसे अपशब्द कहे और साथ ही उसे परेशान करने के लिए तेज ध्वनि में ड्रम बजाया।
इससे नाराज कैथरीन ने अदालत की शरण में जाने का फैसला किया। इससे 50 वर्षीय बेरोजगार निकलिन परेशानी में पड़ गया।
निकलिन के वकील संजीव शर्मा ने कहा कि कुत्ते के कैथरीन के घर में आने से पहले दोनों पड़ोसियों के बीच कभी भी इस तरह की घटना नहीं हुई लेकिन उसके भौकने के कारण ही निकलिन की नींद हराम हुई और वह भी कैथरीन को परेशान करने लगा।
इस मामले की सुनवाई बर्मिघम मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications