अधिक संवेदनशील बने चीन : भारत (लीड-1)
मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा, "जहां हम चीन के साथ आदान-प्रदान को महत्व देते हैं, वहीं एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता भी होनी चाहिए।"
एक मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया कि उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बी.एस.जसवाल को एक उच्च स्तरीय आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत चीन दौरे पर जाना था लेकिन उनके नियंत्रण में जम्मू एवं कश्मीर का क्षेत्र आने के कारण चीन ने उनको वीजा देने से इंकार कर दिया।
बहरहाल प्रकाश ने कहा कि वह दौरा कुछ कारणों से रद्द हो गया था।
प्रवक्ता ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने के लिए चीन के साथ वार्ता जारी है।
एक दैनिक अखबार की खबर के अनुसार वरिष्ठ जनरल को वीजा देने से इंकार के बाद चीन के दो सैन्य अधिकारियों के नेशनल डिफेंस कॉलेज के दौरे को रोक दिया गया है।
इस मुद्दे से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने भारत द्वारा चीन के साथ रक्षा संबंध तोड़े जाने से इंकार किया।
मिश्र धातु निगम लिमिटेड (एमआईडीएचएएनआई) में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में एंटनी ने कहा, "संबंध तोड़ने का सवाल ही नहीं उठता।"
उन्होंने कहा कि समय-समय पर समस्याएं आती रहतीं हैं लेकिन उनसे व्यापक रुख नहीं प्रभावित होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications