चीन से रक्षा संबंध नहीं तोड़ेंगे : एंटनी
मिश्र धातु निगम लिमिटेड (एमआईडीएचएएनआई) में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में एंटनी ने कहा, "संबंध तोड़ने का सवाल ही नहीं उठता।"
उन्होंने कहा कि समय-समय पर समस्याएं आती रहतीं हैं लेकिन उनसे व्यापक रुख नहीं प्रभावित होगा।
जम्मू एवं कश्मीर में तैनात एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को चीन द्वारा वीजा नहीं देने पर मीडिया में भारत सरकार की चीन से रक्षा संबंध तोड़ने की योजना संबंधी खबरों पर प्रतिक्रिया में एंटनी ने यह कहा।
एक अन्य जवाब में एंटनी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में निजी भागीदारी को और रफ्तार पकड़ने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications