महिला ने 2 बच्चों के साथ खुदकुशी की
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जशपुर जिले के भेलवा पतेबहार गांव में गुरुवार को 27 साल की कमला बाई ने अपनी तीन साल की बच्ची और तीन महीने के बेटे के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी बी. एस. पैकरा ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ से पता चला है कि कमला के पति नेहरु साई के पास अपने दोनों बच्चों के इलाज के लिए पैसे नहीं थे। दोनों बच्चे पिछले एक हफ्ते से बीमार थे।
पैकरा ने कहा, "कमला अपने दोनों बच्चों का इलाज न करा पाने की वजह से बेहद परेशान थी। कमला ने इलाज के लिए अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी मदद लेने की कोशिश की, लेकिन उसमें भी वह असफल रही। बाद में उसने अपने बच्चों सहित खुद भी आग लगाकर आत्महत्या कर ली।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications