एनडीआरआई ने भैंस के बछड़े का क्लोन बनाया
संस्थान के सूत्रों के अनुसार एनडीआरआई में विकसित हस्त-निर्देशित क्लोनिंग तकनीक पारंपरिक क्लोनिंग तकनीक का एक विकसित संशोधित रूप है।
सूत्रों ने बताया कि क्लोन किया गया यह बछड़ा 41 किलोग्राम का है जिसे डॉक्टरों के एक दल द्वारा हल्की मदद के बाद सामान्य प्रसव से पैदा किया गया। यह क्लोन बछड़ा पिछले क्लोन बछड़ों से भिन्न है, क्योंकि इस मामले में पालक माता को सामान्य प्रसव का अवसर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक इस क्लोन के लिए दो सप्ताह की आयु के एक बछड़े के कान की कोशिकाएं ली गई थीं। इससे पहले दो बछड़ों को सीजेरियन ऑपरेशन के माध्यम से पैदा किया गया था और उनको क्रमश : भ्रूण एवं भ्रूण स्टेम सेल से ली गई कोशिकाओं के माध्यम से पैदा किया गया था।
इससे पहले एनडीआरआई ने 6 फरवरी, 2009 को विश्व का पहला क्लोन भैंस-बछड़ा पैदा किया था। इसके बाद 6 जून, 2009 को दूसरा एवं 22 अगस्त, 2010 को तीसरा क्लोन पैदा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications