रेलवे सुरक्षा अपर्याप्त : संसदीय समिति
नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। एक संसदीय समिति ने गंभीर चिंता के साथ कहा है कि भारतीय रेलवे का सुरक्षा बंदोबस्त अपर्याप्त है। इसके साथ ही समिति ने सिफारिश की है कि दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क के कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए कदम उठाए जाएं।
सुरक्षा पर संसद की स्थायी समिति ने लोकसभा में शुक्रवार को पेश की गई अपनी एक रिपोर्ट में कहा है, "रेलवे की संपत्ति और यात्रियों की हिफाजत और सुरक्षा का मुद्दा लगातार एक प्रमुख चिंता बना रहेगा, जिसके लिए तत्काल समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता है।"
रेलवे सुरक्षा पर इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह उचित समय है, जब विश्वस्तरीय सेवा मुहैया कराने लायक बनाने के लिए रेलवे की हिफाजत और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
ज्ञात हो कि भारतीय रेल प्रतिवर्ष 690 करोड़ यात्रियों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है और यह 64,000 किलोमीटर लंबे मार्ग को तय करता है।
रिपोर्ट में कहा गया, "समिति ने गंभीर चिंता के साथ इस बात पर गौर किया है कि बुलेट प्रूफ जैकेट, हेल्मेट, लाठी, ढाल, दूरबीन, फ्लोरसेंट टेप्स, तलाशी की लाइटें अभी भी खरीदी प्रक्रिया में हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications