मेक्सिको के रेस्तरां में विस्फोट, 20 घायल
मेक्सिको सिटी, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मेक्सिको के एक तटीय शहर में कुछ हमलावरों द्वारा एक रेस्तरां पर बम फेंक जाने से कम से कम 20 लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह हादसा बुधवार को प्यूरेतो वलार्ता शहर में पिंक चेलाडास रेस्तरां में हुआ। हादसे के समय रेस्तरां में लगभग 150 युवक पार्टी का लुत्फ उठा रहे थे। पीड़ितों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रवक्ता के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने रेस्तरां के अंदर बम फेंका, जो इमारत के बीचोंबीच फटा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications