पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 डकैत ढेर

जिले के कोतवाली इलाके के बीहड़ों में शुक्रवार सुबह करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में नामी डकैत बबलू निषाद और उसका एक साथी मारा गया। बबलू के साथी की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।

औरैया के अपर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि बबलू पर विभिन्न जिलों में लूट, हत्या और अपहरण के करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज थे। यह दस्यु सरगना निर्भय गुर्जर गिरोह का सदस्य था। गुर्जर की मौत के बाद इसने खुद का गिरोह बना लिया था।

कुमार ने बताया कि डकैतों के चंगुल से ललऊ नाम के एक व्यक्ति को मुक्त कराया गया, जिसका बबलू ने जिले के अजीतमल इलाके से कुछ दिन पहले ही अपहरण कर लिया था। पुलिस के मुताबिक दोनों डकैतों के कब्जे से दो राइफल, दो तमंचे और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान एक अन्य डकैत मौके से फरार होने में सफल रहा। उसकी तलाश का जी रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+