हिरोशिमा सम्मेलन में शामिल हों ओबामा : नोबेल विजेता
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पूर्व सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव सहित पांच नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने कहा कि 12 नवंबर का हिरोशिमा सम्मेलन परमाणु हथियार मुक्त दुनिया के ओबामा के एजेंडे को बढ़ावा देने का एक उपयुक्त मंच होगा।
ओबामा को वर्ष 2009 में नोबेल पुरस्कार दिया गया और एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन में भागीदारी के लिए उनके 13-14 नवंबर को जापान के योकोहामा में होने की उम्मीद है।
अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति ने पद पर रहते हुए अभी तक हिरोशिमा का दौरा नहीं किया है।
गोर्बाचेव के अलावा ओबामा को भेजे गए पत्र पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रेडरिक डब्ल्यू डी क्लार्क, पोलैंड के लेक वालेसा, पूर्वी तिमोर के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता और कोस्टारिका के पूर्व राष्ट्रपति ऑस्कर एरियाज सांचेज के हस्ताक्षर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications