राष्ट्रमंडल खेल : 3 अक्टूबर से पहले को तैयार होगी दिल्ली (लीड-1)
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पार्किं ग स्थल के उद्घाटन के बाद दीक्षित ने कहा कि लगातार हो रही बारिश निर्धारित तिथि तक कार्य पूरे करने में बाधक बनी हुई है, लेकिन उसी वक्त उन्होंेने इस अफवाह का खंडन किया कि आयोजन स्थल समय पर तैयार नहीं हो पाएंगे।
उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि हमारे अधिकारी आयोजन स्थलों को समय पर तैयार करा लेंगे, लेकिन लगातार बारिश तैयारियों की प्रगति में रुकावट डाल रही है। हम इंद्र देवता से प्रार्थना कर रहे हैं कि हम पर दया करें।"
मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले ये खेल राष्ट्रीय मुद्दा हैं, राजनीतिक नहीं।
उन्होंने कहा, "हमने शहर को सुंदर तरीके से संवारा है। सौंदर्यीकरण केवल राष्ट्रमंडल खेल गांव और आयोजन स्थलों के आसपास ही नहीं, बल्कि दूर के बाहरी इलाकों में भी कराया गया है।"
समूचे शहर से मलबा हटाने के बारे में उन्होंने कहा कि यह कार्य 10 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। अब तक 145,000 टन मलबा शहर के विभिन्न इलाकों से हटाए जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि दीक्षित ने मलबा हटाने का कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications