बादल ने शहबाज शरीफ को दिया मदद का प्रस्ताव
बादल ने शुक्रवार को शरीफ के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान यह प्रस्ताव दिया।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच वार्ता लगभग 10 मिनट तक चली। बादल ने पाकिस्तान में बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित लोगों का हाल पूछा।
बताया गया कि पिछले एक माह के दौरान पंजाब प्रांत सहित पाकिस्तान का लगभग पांच चौथाई हिस्सा भयंकर बाढ़ से प्रभावित हो चुका है।
प्रवक्ता ने बताया कि बादल ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को भारतीय पंजाब में बाढ़ की स्थिति तथा बाढ़ से घिरे हुए लोगों की मदद के लिए यहां की सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया।
प्रवक्ता ने कहा, "मियां शाहबाज शरीफ ने बादल की भावना की प्रशंसा की और कहा कि भारतीय पंजाब के भाइयों द्वारा दिखाई गई भावनात्मक सौहार्दता ने उन्हें गहराई तक छुआ है। उन्होंने वादा किया कि वह सहायता की वास्तविक जरूरतों का ब्योरा भेजेंगे।"
उल्लेखनीय है कि भारतीय पंजाब की नदियां भी उफान पर हैं तथा राज्य के कई निचले इलाके बाढ़ में डूब गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications