पाकिस्तान बाढ़ : सिंध में 5 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार गुरुवार रात में प्रशासन ने इन शहरों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा था। लोग वैन, बसों और बैलगाड़ियों पर समान लाद कर सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो गए जबकि कुछ अपनी जिंदगी बचाने के लिए पैदल ही जा रहे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि तीन शहरों में ताजा तौर पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हैदराबाद से लेकर थाट्टा जिले तक के निचले इलाकों में पानी भर गया है और सड़के टूट गई हैं। श्रमिक सड़कों की मरम्मत में जुटे हुए हैं।
थाट्टा जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी हदी बख्श ने बताया, "जिले में नदी के तटबंध में दरार आने की वजह से कई गांवों में पानी भर गया है। हमने सुजवल, मिरपुर भतेरो और दरुआन के तकरीबन 400,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है।"
शहादतकोट शहर में किरतार नहर में दरार आने के बाद लोगों से घर छोड़ने को कहा गया है।
बाढ़ का पानी गारही खुदा बख्श गांव में भी घुस गया है। यहां बेनजीर भुट्टो और उनके पिता को दफनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications