राष्ट्रमंडल खेल : विजेता को दिए जाएंगे चंदेरी के अंगवस्त्रम
मध्य प्रदेश हस्तशिल्प और हाथकरघा विकास निगम द्वारा चंदेरी क्लस्टर में बनाए गए अंगवस्त्रम के नमूने आयोजन समिति को भेजे गए थे। इन नमूनों के जरिए चंदेरी की पारंपरिक कला और उसके सौंदर्य से आयेाजन समिति को अवगत कराया। आयोजन समिति ने चंदेरी की कला से प्रभावित होकर 1375 नग अंगवस्त्रम प्रदान करने का आदेश दिया है।
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक अंगवस्त्रम पर महीन सिल्क धागे से राष्ट्रमंडल का मोनो और मेस्कॉट शेरा के छायाचित्र को भी उकेरा गया है। इसमें विभिन्न रंगों की पट्टियां भी लगाई गई हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों में चंदेरी के अंगवस्त्रम को प्रदाय करने के आदेश को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे चंदेरी की हाथकरघा कला को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी, वहीं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी यहां की कला व शिल्प से रू-ब-रू होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications