लखनऊ के रेलवे कार्यालय में आग लगी
लखनऊ। लखनऊ में स्थित उत्तर रेलवे के मंडल प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को आग लग गई। इस दुर्घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ।
पढ़ें - उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें
लखनऊ के फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया, "हजरतगंज इलाके में स्थित रेलवे के मंडल प्रबंधक कार्यालय में आग लग गई। पुलिस एवं अग्निशमन अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यालय को खाली कराया।" उन्होंने बताया, "हमारे अधिकारियों के समय पर पहुंचने के कारण 30 से 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग से संपत्ति के भारी नुकसान की सूचना नहीं है।"
दुर्घटना के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि आग बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी। अब तक यह पता नहीं चल पाया कि दुर्घटना के समय मंडल प्रबंधक कार्यालय में मौजूद थे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications