प्रत्यक्ष कर संहिता विधेयक को मंत्रिमंडल की मंजूरी
सूत्रों के मुताबिक इस विधेयक को संसद के चालू मानसून सत्र में सदन पटल पर रखे जाने की संभावना है। इस विधेयक के पारित होने पर लोगों को चार्टर्ड अकाउंटेंटों से छुटकारा मिल जाएगा।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद ज्ञात सूत्रों ने बताया, "मंत्रिमंडल ने प्रत्यक्ष कर संहिता विधेयक को मंजूरी दे दी और इसे संसद के चालू मानसून सत्र में सदन पटल पर रखे जाने की संभावना है।"
सूत्रों के अनुसार, "विधेयक को संसदीय समिति में भेजे जाने की संभवना है। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत में शीतकालीन सत्र के दौरान यह विधेयक पारित हो जाएगा।"
सूत्रों ने बताया कि नई संहिता पहली अप्रैल, 2011 से लागू हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications