उमर ने सरूरी को मंत्रिमंडल से बाहर किया
मेडिकल प्रवेश परीक्षा में हुए घोटाले पर हाल ही में हुए खुलासे के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने उमर से स्पष्ट कह दिया था कि वे सरूरी को मंत्रिमंडल से बाहर कर दें।
सरूरी की बेटी हुमा तबस्सुम पर 21 अगस्त को एक मेडिकल प्रवेश परीक्षा के दौरान अपनी जगह एक दूसरी लड़की को बिठाने का आरोप है। परीक्षा के दौरान तबस्सुम सहित इस तरह के सात लोग गिरफ्तार किए गए थे।
ज्ञात हो कि नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता राम पॉल भी इसी तरह के आरोपों का सामना कर रहे हैं। पॉल ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications