लालू पूर्व सांसद शहाबुद्दीन से मिलने जेल पहुंचे
लालू प्रसाद सुबह ही सीवान पहुंच गए थे परंतु दोपहर बाद सीवान जेल पहुंचे, जहां आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद शहाबुद्दीन से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक लालू ने एक घंटा से अधिक समय तक पूर्व सांसद के साथ समय गुजारा।
राजद के नेताओं के मुताबिक इस दौरान लालू ने उनसे बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मुद्दे पर बातचीत की। नेता के मुताबिक सीवान जिले के विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के लिए भी दोनों नेताओं के बीच मंत्रणा हुई। हालांकि इस दौरान लालू प्रसाद ने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व राजद के सांसद रामकृपाल यादव ने भी बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन से जेल में ही जाकर मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications