मदनी को 7 सितंबर तक जेल
मदनी की 10 दिनों की पुलिस हिरासत अवधि गुरुवार को खत्म हो गई। पुलिस ने प्रथम अतिरिक्त चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वेंकटेश हुलागी से कहा कि इस मामले में आरोपी से पूछताछ पूरी कर ली गई है।
बेंगलुरू पुलिस ने मदनी को 17 अगस्त को उसके केरल स्थित ठिकाने से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया कि मदनी से जुलाई 2008 में कम तीव्रता वाले आठ सिलसिलेवार विस्फोटों में उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ पूरी कर ली गई है। इन विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई थी तथा 15 लोग घायल हो गए थे।
बेंगलुरू पुलिस के अनुसार मदनी इस मामले में आरोपित किए गए 32 लोगों में से एक है। वह 31वां आरोपी है। संदेह जताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी लकर-ए-तैयबा का कार्यकर्ता टी. नासिर है। उसकी स्वीकारोक्ति पर पीडीपी प्रमुख को आरोपित किया गया और गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications