मध्य प्रदेश में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल खत्म
प्रदेश के चार चिकित्सा महाविद्यालयों इंदौर, रीवा, ग्वालियर और जबलपुर के जूनियर डॉक्टर गत 17 अगस्त से हड़ताल पर थे। इस हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं गड़बडा गई थीं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने के लिए एमबीबीएस व स्नातकोत्तर चिकित्सकों से अनुबंध कराया था। अभी तक 198 ऐसे चिकित्सक हैं जिन्होंने अनुबंध का पालन नहीं किया है और वे ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने नहीं पहुंचे।
इसके परिणामस्वरूप सरकार ने इन चिकित्सकों को पंजीयन निरस्त करने का नोटिस जारी किया। जिन चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए है उनमें 48 एमबीबीएस व 150 स्नातकोत्तर चिकित्सक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications