यमुना के जलस्तर में कमी, पर अब भी खतरे के निशान के पार
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया ,"यमुना के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की कमी आई है।"
यमुना नदी का जलस्तर बीते शुक्रवार को 204.8 मीटर पर पहुंच गया था। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी।
अधिकारी ने बताया कि इस समय नदी का जलस्तर 205.77 मीटर है जो कि खतरे के निशान से ऊपर है। हालांकि इसके जलस्तर में कमी आ रही है।
गौरतलब है कि नदी में पानी के तेज बहाव और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार को रेलवे पुल और सड़क पुल को बंद कर दिया गया था।
केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लयूसी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"स्थिति से निपटने में काफी परेशानी हो रही है क्योंकि यमुना के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में कई बांध मौजूद हैं।"
जलस्तर बढ़ने की वजह से प्रभावित लोगों के लिए उस्मानपुर,बदरपुर खदर, आईएसबीटी पुल, शंकरपुर, अक्षरधाम मंदिर और ओखला में रैन बसेरे बनाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications