भूमि अधिग्रहण विधेयक इसी सत्र में लाएं : भाजपा
पार्टी नेता गोपीनाथ मुंडे ने कहा कि विधेयक को मानसून सत्र के बचे हुए दिनों में ही सदन पटल पर रखा जाए।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया था कि भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक एवं पुनरूद्धार तथा पुनर्वास विधेयक संसद के अगले सत्र में लाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राहत एवं पुनर्वास विधेयक 2009 तथा भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक फरवरी, 2009 में लोकसभा में पारित हो चुका था, लेकिन सदन की कार्यावधि पूरी हो जाने के कारण उसकी वैधता समाप्त हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications